तेनालीराम की कहानियां : पाताल का राजा । Tenali Raman Stories in Hindi

3.7/5 - (3 votes)

तेनालीराम की कहानियां : एक बार महाराज कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से किसी विचित्र जगह पर घूमने की इच्छा प्रकट की। तेनालीराम बोले:-” महाराज! मैं आपको ऐसी जगह पर घुमा कर लाऊंगा, जहां आप आज तक कभी नहीं गए होंगे। आपने उस जगह के बारे में किसी से सुना भी नहीं होगा।”

कृष्णदेवराय, तेनालीराम की बातें सुनकर हैरान रह गए और उनकी उत्सुकता और बढ़ गई। उन्होंने तेनालीराम से ऐसी जगह तुरंत ही चलने का आग्रह किया। एक दिन शुभ मुहूर्त में राजा कृष्णदेव राय अपनी सेना सहित तेनालीराम के साथ चल दिए।

तेनालीराम इन सभी को लेकर जंगल के बीच में एक गुफा में प्रवेश कर गए| कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से कहा:-” इस जंगल में से होकर गुजरे हैं, यहां पर हम अनेकों बार शिकार खेलने आए हैं|”

तेनालीराम ने उत्तर दिया:-” महाराज! आप इस जंगल में से हजारों बार निकले होंगे, परंतु इस राज्य में आप पहली बार ही आए हैं|”
कृष्णदेव राय ने हैरानी भरी नजरों से तेनालीराम को देखते हुए कहा:-” हमारे राज्य में यह दूसरा राज्य कहां से आ गया है?”

तेनालीराम ने कहा:- “महाराज! अभी पता चल जाएगा।” इतना कहकर तेनालीराम सब को थोड़ा आगे ले गए और एक जगह पर उन्होंने गुफा की दीवार को ठकठकाया। इससे दीवार एक और सरक गई। वहां से कितने ही सैनिक निकले जिन्होंने एक साधु को पकड़ रखा था। कृष्णदेवराय उस साधु को पहचान कर बोले:-” अरे! यह तो चमत्कारी बाबा है।”

तेनालीराम ने कहा:-” नहीं महाराज! यह तो इस पाताल नगरी के राजा हैं। यहां पर इन्होंने पाताल नगरी वसा रखी है। इनके पास कई हजार सैनिक हैं और बहुत बड़े खजाने के मालिक हैं।”

इतना कहकर तेनालीराम पाताल नरेश का खजाना, महाराज कृष्णदेव राय को दिखाने लगे। अब तेनालीराम, महाराज को सुरंग के एक बहुत बड़े कमरे में ले गए।

शेर और चतुर खरगोश की कहानी । Lion And Rabbit Story In Hindi

यहां पर बहुत सारे सैनिकों ने अन्य सैनिकों को कैद कर रखा था तथा चारों और हथियार ही हथियार बिखरे पड़े थे।

इतना दिखाकर तेनालीराम बोले:-” महाराज! यह कोई चमत्कारी बाबा नहीं है। यह वेश बदल कर पड़ोसी शत्रु देश के सैनिक हमारे राज्य में अशांति फैलाने और लूटमार करने के इरादे से यहां आए हैं। जब यह चमत्कारी बाबा बनकर हमारे दरबार में आया था तो मुझे तभी इस पर शक हो गया था। परंतु मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं था। मैं इसका पीछा करते हुए यहां तक आया तो यह बाबा इस सुरंग के अंदर घुसकर गायब हो गया। मैं समझ गया कि इस सुरंग में ही इसका अड्डा है।”

राजा कृष्णदेव राय ने अपने सैनिकों को सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

महाराज, तेनालीराम से कहने लगे:-” तुम वास्तव में ही काफी चतुर और बुद्धिमान हो। तुम विजयनगर के अनमोल रत्नों में से सबसे बड़े अनमोल रतन हो। आज हम तुम्हारी बुद्धि के हमेशा के लिए कायल हो गए।”

पढ़िए और भी तेनालीराम की मजेदार कहानियां:-

Leave a Comment