Beti Bachao Beti Padhao yojana : सरकार द्वारा देश की हर बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर कई सारी योजनाएं आरंभ की जाती है | जिसमें से एक है ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ” [ beti bachao beti padhao yojana ] जिसकी शुरुआत देश के यशश्शवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को आरंभ किया गया | इसके अंतर्गत हमने आपके लिए बहुत सी जानकारियां उपलब्ध कराई है जैसे :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध हिंदी में , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन शायरी, जैसे महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को अच्छे से समझ सकते है |
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध
लड़कियाँ कई सालों से भारत में कई तरह के अपराधों से पीड़ित है। सबसे भयानक अपराध कन्या भ्रूण हत्या है जिसमें अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग परीक्षण के बाद लड़कियों को माँ के गर्भ में ही मार दिया जाता है। बेटी बचाओ अभियान सरकार द्वारा स्त्री भ्रूण के लिंग-चयनात्मक गर्भपात के साथ ही बालिकाओं के खिलाफ अन्य अपराधों को समाप्त करने के लिए शुरु किया गया है। जिसके अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या, को भारत मैं अपराध और अल्ट्रासाउंड, आदि को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया |
कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध प्रस्तावना
कन्या भ्रूण हत्या अस्पतालों (हॉस्पिटल्स) में चयनात्मक लिंग परीक्षण के बाद गर्भपात के माध्यम से किया जाना वाला बहुत भयानक कार्य है। ये भारत में लोगों की लड़कों में लड़कियों से अधिक चाह होने के कारण विकसित हुआ है। इसने काफी हद तक भारत में कन्या शिशु लिंग अनुपात में कमी की है। ये देश में अल्ट्रासाउंड तकनीकी के कारण ही सम्भव हो पाया है। इसने समाज में लिंग भेदभाव और लड़कियों के लिये असमानता के कारण बड़े दानव (राक्षस) का रुप ले लिया है। महिला लिंग अनुपात में भारी कमी 1991 की राष्ट्रीय जनगणना के बाद देखी गयी थी। इसके बाद ये 2001 की राष्ट्रीय जनगणना के बाद समाज की एक बिगड़ती समस्या के रूप में घोषित की गयी थी। हालांकि, महिला आबादी में कमी 2011 तक भी जारी रही। बाद में, कन्या शिशु के अनुपात को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा इस प्रथा पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया था। 2001 में मध्य प्रदेश में ये अनुपात 932 लड़कियाँ/1000 लड़कें था हालांकि 2011 में 912/1000 तक कम हो गया। इसका मतलब है, ये अभी भी जारी है और 2021 तक इसे 900/1000 कम किया जा सकता है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक योजना है जिसका अर्थ है कन्या शिशु को बचाओं और इन्हें शिक्षित करों। ये योजना भारतीय सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 को कन्या शिशु के लिये जागरुकता का निर्माण करने के साथ साथ महिला कल्याण में सुधार करने के लिये शुरु की गयी थी। ये अभियान कुछ गतिविधियों जैसे: बड़ी रैलियों, दीवार लेखन, टीवी विज्ञापनों, होर्डिंग, लघु एनिमेशन, वीडियो फिल्मों, निबंध लेखन, वाद-विवाद, आदि, को आयोजित करने के द्वारा समाज के अधिक लोगों को जागरुक करने के लिये शुरु किया गया था। ये अभियान भारत में बहुत से सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के द्वारा समर्थित है। ये योजना पूरे देश में कन्या शिशु बचाओ के सन्दर्भ में जागरुकता फैलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के साथ ही भारतीय समाज में लड़कियों के स्तर में सुधार करेगी।
भारत के सभी और प्रत्येक नागरिक को कन्या शिशु बचाओ के साथ-साथ इनका समाज में स्तर सुधारने के लिए सभी नियमों और कानूनों का अनुसरण करना चाहिये। लड़कियों को उनके माता-पिता द्वारा लड़कों के समान समझा जाना चाहिये और उन्हें सभी कार्यक्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने चाहिये।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर स्लोगन | beti bachao beti padhao slogan in hindi
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर स्लोगन : कई बार हमे अपने school , collage या सामाजिक कर्यक्रमों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से सम्बंधित विषय पर कुछ बोलने का मौका आता है जब आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़े भाषणो, निबंधो या स्लोगन की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़े ऐसे ही सामग्रियों की आवश्यकता है, तो परेशान मत होइये हम आपकी मदद करेंगे।
हमारे वेबसाइट पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़ी तमाम तरह की सामग्रियां उपलब्ध है, जिनका आप अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते है।
हमारे वेबसाइट पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय के लिए विशेष रुप से तैयार किए गये कई सारे नारे उपलब्ध है। जिनका उपयोग आप अपने school , collage के समाजिक कार्यक्रम में भाषणों या अन्य कार्यो के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते है।
ऐसे ही अन्य सामग्रियों के लिए भी आप हमारे वेबसाइट का उपयोग कर सकते है।
{Best 50+ } beti bachao beti padhao slogan in hindi | beti bachao beti padhao Poster

बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो

बेटियों के महत्व को समझना और समझाना हैं, भ्रूण हत्या का कलंक मिटाना हैं

नारी तू ही घर का गहना, तुझमें ही माँ, बीबी और बहना

बेटी को मत समझो भार, बेटी तो है जीवन का आधार

बेटा अंश है तो बेटी वंश है, बेटा आन है तो बेटी शान हैं
बेटी बचाओ, बेटी पढाओं
21वीं सदी है आई, बेटियों का दौर है लाई
नारी तू ही घर का गहना, तुझमें ही माँ, बीबी और बहना
आओ घर-घर अलख जगायें, कन्या संतान को गले लगायें
बेटी को शिक्षा और सम्मान, देश की तरक्की में योगदान
बहुत सरल है पेट में करना मुझ पर वार, हिम्मत है तो ऐ माँ! मुझको पैदा करके मार
आपकी लालसा है बेकार, बिन बेटी के न चले संसार
हर बेटी के भाग्य में पिता होता हैं, पर हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती हैं
बेटी को मारोगें, तो दुल्हन कहाँ से लाओगे
बेटी है जग की जननी, हमें रक्षा अब इसकी करनी
बेटी है कुदरत का उपहार, जीने का इसको दो अधिकार
बेटे भाग्य से होते हैं लेकिन, बेटियां सौभाग्य से होती हैं
माँ चाहिए, पत्नी चाहिए, बहन चाहिए,
फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए
ममता का सम्मान है बेटी, माता-पिता का मान है बेटी
घर की चहल-पहल है बेटी, जीवन में खिला कमल है बेटी
ख़ुद को जागरूक बनायें, बेटी को शिक्षित बनायें
बेटी ईश्वर का वरदान, बेटी के बिन जग वीरान
बेटियों के महत्व को समझना और समझाना हैं, भ्रूण हत्या का कलंक मिटाना हैं
सम्मान की जहाँ बात आती हैं, बेटियां हमेशा अपना काम बखूबी निभाती हैं
बेटी है हमारा धन, क्यों न उसको स्वीकारे मन
जिस समाज में नहीं बेटी का सम्मान, वह समाज तो है श्मशान
बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम
अब न बनाओ कोई नया किस्सा, बेटियां भी होती है समाज का हिस्सा
जो अब तक न कर सके वो करके दिखाओं, बेटियों को खूब पढ़ाओं और शिक्षित बनाओं
जो बेटे नही कर पाते वो बेटियां करके दिखाती हैं, फिर भी समाज में न जाने क्यों सम्मान नही पाती हैं
असम्भव को सम्भव बनाओं, अपनी बेटी को आगे बढ़ाओं
न जाने कितनी परियों ने मिलकर अर्जियां दी थी, तब ईश्वर ने दुनिया को ये बेटियां दी थी
इन्हे भी पढ़े
Best 150+ Slogans On Water Pollution In Hindi
इस प्रकार से हमारा इस Beti Bachao Beti Padhao Slogans in Hindi का यहाँ पोस्ट समप्त होता है आशा करता हू की आप सब को यह अच्छा लगा हो निचे हमे कमेंट कर के बातए एवं आप के पास कोई अच्छा Slogan हो Beti Bachao Beti Padhao slogan in Hindi पर तो हमे कमेंट कर के बताये हम अपने इस लिस्ट मैं उससे ऐड करेंगे |